पेपरफ्राई की फ्रैंचाइज़ी लेकर कमाए लाखो रूपये हर महीने | पेपरफ्राई की फ्रैंचाइज़ी ऐसे ले |How to get Pepperfry Franchise ? | How to open Pepperfry Studio showroom ?

Share

दोस्तों पेपरफ्राई के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा | पेपरफ्राई एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जहाँ  पर आप कस्टमाइज्ड फर्नीचर खरीद सकते है | पेपरफ्राई एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसने फर्नीचर मार्किट को ऑनलाइन कर दिया है और बहुत कम समय में कस्टमर्स के लिए ऑनलाइन फर्नीचर खरीदने का एक वन स्टॉप सॉलूशन बन गया है पेपरफ्राई | आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप पेपरफ्राई से जुड़कर कर सकते है बढ़िया कमाई ? कैसे आप पेपरफ्राई की फ्रैंचाइज़ी लेकर काम शुरू कर सकते है ? कितना कॉस्ट आएगा और कितना होगा प्रॉफिट ?

दोस्तों कुछ साल पहले, ऑनलाइन फर्नीचर खरीदना, ऐसा सोचना भी मुश्किल था  । लेकिन 2012 में, मुंबई के दो प्रोफेशनल्स  – आशीष शाह और अंबरीश मूर्ति – ने ऑनलाइन फर्नीचर प्लेटफार्म की शुरुआत की | और आज लगभग  6 साल बाद पेपरफ्राई ऑनलाइन फर्नीचर मार्किट का लीडर बनकर उभरा है |

आज के  समय में पेपरफ्राई क्लेम करता है की वो ऑनलाइन होम और फर्नीचर सेगमेंट का 60 % मार्किट शेयर होल्ड करता है | वर्तमान में अपने लार्ज पोर्टफोलियो के साथ और अपनी लार्जेस्ट बिग  बॉक्स सप्लाई चैन के साथ पेपरफ्राई 500 से भी ज्यादा सिटीज को कैटर कर रहा है |

तो अब आप ये तो समझ ही गए होंगे की आज के समय में पेपरफ्राई एक पूर्ण विकसित ब्रांड बन चुका है और इसके साथ जुड़कर आप भी बढ़िया कमाई कर सकते है |

आइये अब जानते है पेपरफ्राई स्टूडियो के बारे में :

दोस्तों स्टूडियो पेपरफ्राई ऐसे यूनिक स्टोर्स है जो पेपरफ्राई की फर्नीचर रेंज को शोकेस करने का काम करते है | पेपरफ्राई स्टूडियो में कस्टमर जाकर पेपरफ्राई के प्रोडक्ट्स को एक्सपीरियंस कर सकता है | उनकी फिनिश, उनका डिज़ाइन सब एक्सपीरियंस कर सकता है | स्टूडियो में विजिट करने से आपको रियल आईडिया मिल जाता है प्रोडक्ट का और आप वहाँ स्टूडियो में इंटीरियर डिज़ाइन कंसलटेंट से भी कंसल्ट कर सकते है |  जो आपकी हेल्प करेंगे पेपरफ्राई के सारे रेंज को ब्राउज करने में | स्टूडियो में कस्टमर को फ्री इन स्टोर कंसल्टेंसी दी जाती है जो बेस्ट होम डिज़ाइन ट्रेंड्स को पहचानने में आपकी हेल्प करती है |

पेपरफ्राई अपने स्टूडियो से प्रोडक्ट्स सेल नहीं करता | स्टूडियो एक मॉडल की तरह  काम करते है |  आप स्टूडियो पर जाके प्रोडक्ट देख सकते है और सेलेक्ट करके आर्डर प्लेस कर सकते है |

तो इसमें आपको इन्वेंटरी मेन्टेन करने की ज़रूरत नहीं होती | पेपरफ्राई के फ्रैंचाइज़ी मॉडल की बेस्ट एडवांटेज है लौ कैपेक्स और जीरो इन्वेंटरी | ये किसी भी इंटरप्रेन्योर के लिए विन-विन सिचुएशन होती है |

वर्तमान में पेपरफ्राई के 37 फ्रैंचाइज़ी स्टूडियोज है और बहुत सारे स्टूडियोज पाइपलाइन में है |

आइये सबसे पहले जानते है की पेपरफ्राई की फ्रैंचाइज़ी के क्या क्या बेनिफिट्स है :

1.      जीरो इन्वेंटरी

2.      लौ वर्किंग कैपिटल

3.      हाई बिज़नेस इंडिपेंडेंस

4.      एक्सटेंसिव ब्रांड सपोर्ट

आइये अब जानते है की पेपरफ्राई के स्टूडियो ओपन करने के लिए कितनी कॉस्ट आएगी  :

पेपरफ्राई की फ्रैंचाइज़ी स्टूडियो ओपन करने के लिए आपको 50 लाख से 70 लाख तक की इन्वेस्टमेंट की ज़रूरत पड़ती है |

एरिया की अगर बात करे तो आपको पेपरफ्राई का स्टोर ओपन करने के लिए 2000 से  3000 sqft तक के एरिया की ज़रूरत होती है | ये स्पेस आपका खुद का भी हो सकता है या फिर रेंटल भी हो सकता है |

दोस्तों ये तो हमने बता दिया की कितनी कॉस्ट आएगी और क्या रेक्विरेमेंट होगी, आइये अब जानते है की एक पेपरफ्राई स्टूडियो को प्रॉफिटेबल बनने में कितना टाइम लगता है या यूँ कहे की इस बिज़नेस का ब्रेक इवन पॉइंट कितने टाइम में मिलता है | पेपरफ्राई स्टूडियो नॉर्मली 10 से 12 महीने में प्रॉफिटेबल बन जाते है लेकिन ये इस पर निर्भर करता है की लोकेशन , साइज और  मार्किट रेंटल कितना है | अगर आपका स्टूडियो हाई स्ट्रीट या प्राइम लोकेशन पर है तो आपका स्टूडियो 8 से 10 महीनो में ही प्रॉफिटेबल बन जाता है |

आइये अब जानते है की कितना कमा सकते है आप पेपरफ्राई स्टूडियो फ्रैंचाइज़ी से :

 ये फ्रैंचाइज़ी स्टूडियो कमीशन बेस्ड रेवेन्ये मॉडल पर काम करते है | और इन स्टूडियो का 8 से 13 % तक का कमिसन रहता है पर आर्डर |

और हर एक स्टूडियो मंथली 50 से 70 लाख तक की सेल्स बड़ी आसानी से कर लेता है और कुछ फ्लैगशिप स्टोर तो एक करोड़ तक की सेल्स कर रहे है मंथली |

तो दोस्तों हमने कॉस्ट तो बता दी और प्रॉफिट भी बता दिया .. तो अब तक तो आपने तय कर ही लिया होगा की आपको पेपरफ्राई के साथ मिलकर काम स्टार्ट करना है या नहीं | अगर हा तो आइये अब जानते है की आप पेपरफ्राई की फ्रैंचाइज़ी के लिए कैसे अप्लाई कर सकते है :

दोस्तों पेपरफ्राई की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आप पेपरफ्राई की वेबसाइट www.pepperfry.com पर डायरेक्ट अप्लाई कर सकते है | या फिर आप franchise@pepperfry.com पर मेल कर सकते है |

तो दोस्तों इस तरह आप पेपरफ्राई स्टूडियो की फ्रैंचाइज़ी लेकर कमा सकते है लाखो रुपए हर महीने |

दोस्तों उम्मीद करते है की आपको हमारा आज का आर्टिकल अच्छा लगा होगा | तो इसे ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ शेयर करिये | और कैसा लगा ये हमे नीचे कमेंट करके ज़रूर बताइये |

धन्यवाद |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!