LIC पालिसी पर लोन कैसे ले ? | How to get Loan on LIC Policies

Share

दोस्तों आज के महंगाई के दौर में हम में से सभी को अपनी कुछ न कुछ ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेने की ज़रूरत पड़ जाती है | लोन लेने के लिए बैंको के कितने चक्कर काटने पड़ते है ये भी हम सभी जानते है | और अगर हम पर्सनल लोन की बात करे तो पर्सनल लोन पर ब्याज दर भी बहुत ज्यादा होता है | तो आज हम आपकी इस समस्या का हल लेकर आये है |  आप सभी के पास LIC की एक या दो पॉलिसी ज़रूर होंगी | भारत में लगभग हर परिवार के पास एक या दो पॉलिसी ज़रूर होती है | क्या आप जानते है की आप LIC की इन्ही पॉलिसी पर भी लोन ले सकते है? जी हां, आप अपनी LIC की पॉलिसी पर लोन ले सकते है | आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की कैसे आप अपनी LIC पॉलिसी पर लोन ले सकते है और कितना लोन ले सकते है और क्या ब्याज दर रहेगा?  कैसे आपको लोन चुकाना होगा |

अगर आपने भी देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC से बीमा पॉलिसी खरीदी है तो आप प्रीमियम की रकम के बदले लोन ले सकते हैं. आप अपनी किसी जरूरत के बदले LIC से पर्सनल लोन ले सकते हैं. बहुत से लोगों को हालांकि इस बारे में पता ही नहीं है |

Advertisement

LIC पालिसी के बदले कितना मिलेगा लोन

आपकी LIC पॉलिसी के सरेंडर वैल्यू का 90% तक आपको लोन मिल सकता है | सरेंडर वैल्यू निकालने के लिए तीन साल तक चुकाए गए प्रीमियम की कुल रकम की गणना की जाती है | अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो इस अवधि के बाद ही यानि की 3 साल बाद ही लिया जा सकता है |

आपके पालिसी की सरेंडर वैल्यू कितनी है यह पता होना भी आवश्यक है क्योंकि आपके लोन की राशि सरेंडर वैल्यू पर निर्भर करती है |

आपकी LIC पॉलिसी मैच्योर होने के बाद आपको मिलने वाली रकम ही सरेंडर वैल्यू या कैश वैल्यू है | अगर आपने LIC की पॉलिसी खरीदने के बाद तीन साल तक प्रीमियम जमा कराया है तभी आपको सरेंडर या कैश वैल्यू की पूरी रकम मिलती है | LIC के नियमों के मुताबिक, बीच-बीच में इस पॉलिसी में मिलने वाला बोनस भी आपके खाते में जुड़ता रहता है |

Advertisement

पालिसी के सरेंडर वैल्यू को कैलकुलेट करना थोडा पेचीदा है | आप अपने एजेंट या निकटतम LIC शाखा में जा कर यह पता कर सकते हैं |

अगर आपको पॉलिसी मैच्योर होने से पहले रकम की जरूरत है तो LIC पॉलिसी को सरेंडर करना समझदारी नहीं है क्योंकि इस बीच में इसकी वैल्यू बहुत कम होती है | इस रकम के बदले मिलने वाला लोन भी कम रकम का ही होगा |

आप LIC से लोन लेने के छह महीने बाद उसे वापस कर सकते हैं | अगर आप मूलधन दो या तीन महीने में चुका भी देते हैं, तब भी आपको छह महीने का ब्याज चुकाना ही पड़ेगा |

अगर आपके लोन वापस करने की अवधि के दौरान ही LIC पॉलिसी मैच्योर हो जाती है तो आपके लोन पर ब्याज मैच्योरिटी की अवधि तक ही लिया जाएगा | आपकी मैच्योरिटी की रकम से मूलधन और ब्याज काटकर बाकी रकम पॉलिसीधारक को लौटा दी जाती है |

LIC पॉलिसी के बदले लोन कौन ले सकता है?

LIC पॉलिसी के बदले लोन लेने की योग्यता यह है: 

  1. आप भारतीय नागरिक हों |
  2. आपने LIC की पॉलिसी खरीदी हो |
  3. आपने लोन के लिए आवेदन करने से पहले कम से कम तीन साल तक प्रीमियम भरा हो |
  4. आपकी उम्र 18 साल से अधिक हो |
  5. आप पॉलिसी के सरेंडर वैल्यू के अधिकतम 90% तक लोन ले सकते हैं |
  6. अगर आपकी LIC पॉलिसी पेडअप है तो आप सरेंडर वैल्यू के 85% तक ही लोन ले सकते हैं |
Advertisement

LIC पॉलिसी के बदले लिए जाने वाले लोन पर ब्याज दरें क्या हैं?

LIC पॉलिसी के बदले लिए जाने वाले लोन पर ब्याज दरें 9 फीसदी हैं | आप कम से कम छह महीने की अवधि के लिए यह लोन ले सकते हैं |

LIC की पॉलिसी के बदले लोन लेने के क्या फीचर/फायदे हैं? 

  1. आपको कैश वैल्यू या सरेंडर वैल्यू के बदले लोन मिल जाता है |
  2. आप पॉलिसी के कैश वैल्यू का 90% तक लोन ले सकते हैं |
  3. आपकी LIC पॉलिसी पर लोन के बाद बीमा पॉलिसी कंपनी के पास गिरवी की तरह रहती है |
  4. LIC आपको पॉलिसी के बदले सिर्फ 9% ब्याज पर लोन देती है |
  5. अगर आप तय समय पर लोन का ब्याज नहीं चुकाते तो ब्याज की रकम मूलधन में जोड़ दी जाती है |
  6. आपको फिर इस पूरी रकम पर ब्याज चुकाना पड़ता है |
  7. अगर आपके लोन की कुल रकम LIC पॉलिसी के सरेंडर वैल्यू से अधिक हो जाती है तो LIC आपकी पॉलिसी को खत्म कर सकती है |
  8. अगर आपकी पॉलिसी लोन चुकाने से पहले मैच्योर हो जाती है तो LIC आपके सरेंडर वैल्यू से लोन की रकम काटकर आपको बाकी पैसे वापस कर सकती है |

LIC पालिसी पर लोन लेने का प्रोसेस क्या है?

आप LIC पालिसी पर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीको से लोन अप्लाई कर सकते है | अगर आप अपनी पालिसी पर ऑफलाइन लोन लेना चाहते है तो इसके लिए आपको अपनी नज़दीकी LIC ब्रांच में विजिट करना होगा या अपने LIC एजेंट से मिलना होगा | इसके साथ ही अगर आप अपनी LIC पालिसी पर पहली बार लोन ले रहे है तो आपको फॉर्म 5196 भरकर जमा करना होगा और अगर आप दूसरी बार लोन ले रहे है तो आपको फॉर्म 5205 जमा करना होगा सभी ज़रूरी दस्तावेजों को सलंग्न करके | इसके बाद आपको लोन मिल जायेगा |

अगर आप अपनी LIC पालिसी पर ऑनलाइन मोड से लोन अप्लाई करना चाहते है तो  आपको www.licindia.in पर जाना होगा | होम पेज पर ही आपको ऑनलाइन लोन की एक टैब मिलेगी | इस पर क्लिक करने पर आपको तीन विकल्प दिखेंगे | यहां आप नया लोन भी अप्लाई कर पाएंगे और पुराने चल रहे लोन की इंटरेस्ट की पेमेंट या लोन की रीपेमेंट भी कर पाएंगे | इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा LIC की वेबसाइट पर और सर्विस रिक्वेस्ट टैब में जाकर आप लोन अप्लाई कर सकते है | तो इस तरह से आप अपनी LIC की पालिसी पर आसानी से लोन ले पाएंगे |

Advertisement

अगर आपको हमारा ब्लॉग पसंद आया हो तो कमेंट करके हमारे ज़रूर बताये और इसे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | अगर आपके मन में कोई सवाल है तो भी आप हमसे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है हम जल्दी ही जवाब देने की कोशिश करेंगे | धन्यवाद | 

Comments 3

  • बहुत ही बढ़िया । सारी जानकारी को बहुत ही बढ़िया तरीक़े से कम्पाइल किया है आपने । आपका बहुत बहुत धनयवाद और आप इसी तरह से और भी बेहतर लेख लेकर आते रहे ।

  • क्या लोन का ब्याज हर महीने चूका सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!